• Home
  • Delhi
  • बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, कई मौतें और घायल
Image

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, कई मौतें और घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन (68733) की मालगाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में 4 से 6 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोग और रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। महिलाओं के रिजर्व कोच में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और वरिष्ठ अधिकारी तरुण प्रकाश तथा बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने मौके का निरीक्षण किया।

रेलवे ने पीड़ितों और परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—

  • चंपा जंक्शन: 808595652
  • रायगढ़: 975248560
  • पेंड्रा रोड: 8294730162
    साथ ही दो आपातकालीन नंबर 9752485499 और 8602007202 भी जारी किए गए हैं।

हादसे के कारण अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से कैसे टकराई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं।

Releated Posts

सीजफायर की पहल करें पीएम मोदी, युद्ध जल्द खत्म हो: उमर अब्दुल्ला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम एशिया तनाव पर बड़ा बयानजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पश्चिम एशिया में जारी…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

नक्सली हथियार डाल दें, अब गोली का जवाब गोली से देंगे – अमित शाह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: अमित शाह ने लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर चर्चा का जवाब देते…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

ग्लोबल इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर मंथन: श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन में 25 मार्च 2026 को “लेट्स…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’ का बड़ा ऐलान, महिलाओं से हेल्थ इंश्योरेंस तक कई वादे

नई दिल्ली/असम: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले Mallikarjun Kharge ने राज्य के लिए कांग्रेस की…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top