• Home
  • UP
  • यूपी सरकार का बड़ा फैसला: विवाहित बेटियों को भी मिलेगा पिता की कृषि भूमि में बराबरी का हिस्सा
Image

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: विवाहित बेटियों को भी मिलेगा पिता की कृषि भूमि में बराबरी का हिस्सा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब विवाहित बेटियों को भी अपने पिता की कृषि भूमि में बराबरी का हिस्सा मिलेगा। सरकार ने इसके लिए राजस्व संहिता-2006 की धारा 108(2) में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले तक यह अधिकार केवल अविवाहित बेटियों तक सीमित था, जिससे विवाह के बाद बेटियां कृषि भूमि की उत्तराधिकारी नहीं बन पाती थीं।

राजस्व परिषद ने प्रस्ताव में “अविवाहित” और “विवाहित” जैसे शब्दों को हटाने का सुझाव दिया है। इसके बाद बेटियों को उनके वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना पुत्रों और अन्य वारिसों के समान अधिकार प्राप्त होंगे। प्रस्ताव को शासन, कैबिनेट और फिर विधानसभा व विधान परिषद में पेश कर मंजूरी दिलाई जाएगी। मंजूरी मिलते ही नया प्रावधान लागू हो जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में यह प्रावधान पहले से लागू है, और अब यूपी भी इस दिशा में आगे बढ़ा है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह संशोधन ग्रामीण समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करेगा। अक्सर शादी के बाद बेटियां संपत्ति के अधिकार से वंचित रह जाती थीं, जिससे पारिवारिक विवाद और आर्थिक असमानता बढ़ती थी। नए बदलाव के बाद बेटियां भी कृषि भूमि की उत्तराधिकारी होंगी, जिससे उनका आत्मनिर्भरता का रास्ता और मजबूत होगा।

यूपी सरकार के इस फैसले का स्वागत महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है कि यह बदलाव सिर्फ कानून में सुधार नहीं, बल्कि समानता की ओर एक ऐतिहासिक पहल है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top