• Home
  • मथुरा
  • मथुरा: एलआईयू की बड़ी कार्रवाई, 90 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए
Image

मथुरा: एलआईयू की बड़ी कार्रवाई, 90 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में खुफिया एजेंसी एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 बांग्लादेशी मुस्लिम नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और फर्जी तरीके से भारतीय पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, ये लोग लंबे समय से भारत में रहकर विभिन्न इलाकों में मजदूरी और छोटे-मोटे कार्य कर रहे थे। एलआईयू को गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानीय नौहझील थाना पुलिस की सहायता से छापेमारी की गई, जिसमें ये सभी पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुट गई हैं। यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

रसिक दुलारी की मौत के बाद कहां हैं प्रेमानंद महाराज? शिष्यों ने दिया जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : केली कुंज आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद उठे सवाल, परिजन बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *