• Home
  • Uncategorized
  • 21 जून को यूपी में भव्य योग दिवस आयोजन, हर जिले में मंत्री और वरिष्ठ अफसर तैनात
Image

21 जून को यूपी में भव्य योग दिवस आयोजन, हर जिले में मंत्री और वरिष्ठ अफसर तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

लखनऊ। 21 जून को आयोजित होने जा रहे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर योग दिवस को सफल बनाने के लिए शासन ने मंत्रियों और वरिष्ठ IAS अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रीगण और नोडल अधिकारी अपने-अपने निर्धारित जिलों में जाकर योग कार्यक्रम का संचालन और निरीक्षण करेंगे।

योग दिवस कार्यक्रमों के आयोजन, प्रतिभागियों की संख्या, प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति, प्रचार-प्रसार, और योग से जुड़े वीडियो-फोटो की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री और प्रमुख मंत्रियों को जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – प्रयागराज,उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – लखनऊ,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही – अयोध्या,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना – वाराणसी,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह – गोरखपुर,महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य – हाथरस,गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी – अलीगढ़,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह – आगरा,पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह – मेरठ,औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी – मीरजापुर,नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा – जौनपुर,

अन्य मंत्री – अलग-अलग जिलों में होंगे मौजूद,

राज्य मंत्रियों को भी सौंपी गई ज़िम्मेदारियां
संदीप सिंह (बेसिक शिक्षा) – मथुरा,गुलाब देवी (माध्यमिक शिक्षा) – बदायूं,गिरीश चन्द्र यादव (खेल मंत्री) – अंबेडकरनगर,असीम अरुण (समाज कल्याण) – गाजियाबाद,जेपीएस राठौर (सहकारिता मंत्री) – बरेली,दयाशंकर सिंह (परिवहन) – आजमगढ़,मयंकेश्वर सिंह (चिकित्सा शिक्षा) – सीतापुर,सोमेन्द्र तोमर (ऊर्जा राज्य मंत्री) – मुजफ्फरनगर,प्रतिभा शुक्ला (महिला कल्याण) – औरैया,

अन्य सभी राज्य मंत्री अपने-अपने जिले में योग कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।

IAS अधिकारियों को बनाया गया नोडल अधिकारी,हर जिले में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

लखनऊ में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार द्वितीय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये अधिकारी अपने जिले में योग कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि योग दिवस शांतिपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से संपन्न हो।

प्रचार-प्रसार और रिपोर्टिंग
सोशल मीडिया और ऐप के माध्यम से योग दिवस कार्यक्रमों की व्यापक कवरेज की जाएगी,प्रतिभागियों के वीडियो और तस्वीरें आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी,पूरे कार्यक्रम की रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

योग दिवस के जरिए प्रदेश में योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनआंदोलन बने।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top