• Home
  • Delhi
  • उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: राज्य से बाहर के छात्रों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी
Image

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: राज्य से बाहर के छात्रों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। अब तक 17 शिक्षण संस्थानों पर फर्जीवाड़े के आरोप लग चुके हैं। जिलाधिकारियों की जांच में सामने आया कि करीब 1 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति ऐसे छात्रों को दे दी गई जो उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के वासुकेदार क्षेत्र में स्थित एक संस्कृत विद्यालय, जिसका संचालन नसीरुद्दीन कर रहे हैं, वहां पंजीकृत छात्र पश्चिम बंगाल के परगना-24 जिले के पाए गए। इसी प्रकार, किच्छा क्षेत्र के एक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, जिसके संचालक मोहम्मद शफ़ीक़ और रफ़ीक बताए जा रहे हैं, वहां पंजीकृत छात्र बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े मिले।

छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब छात्रों को आर्थिक सहायता देना है, लेकिन जांच में पता चला कि बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बाहरी छात्रों को लाभ दिलाया गया।

इस घोटाले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SIT (विशेष जांच दल) से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि कुछ संस्थान छात्रों की उपस्थिति दर्ज कराने और शैक्षणिक दस्तावेजों में हेरफेर करके योजना का दुरुपयोग कर रहे थे।

सरकार अब इन सभी संस्थानों की पुनः जांच कराने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों और संस्था प्रमुखों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यह मामला सिर्फ वित्तीय हेराफेरी का ही नहीं, बल्कि राज्य की छात्रवृत्ति नीति की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *