• Home
  • Delhi
  • जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; आठ की हालत गंभीर
Image

जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; आठ की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भट्टा बस्ती के फिरदौस मस्जिद में हुआ हादसा, नमाज के दौरान मची अफरातफरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस मस्जिद की एक दीवार अचानक गिरने से 19 लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मस्जिद परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

नमाज के दौरान गिर गई दीवार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी। उस समय मस्जिद में करीब 1000 लोग मौजूद थे। इसी दौरान मस्जिद की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नमाज पढ़ रहे कई लोग मलबे में दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कमजोर दीवार और अतिरिक्त दबाव बना हादसे की वजह

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार मस्जिद की जिस दीवार के गिरने से हादसा हुआ, वह सिंगल ईंट की बनी हुई थी और काफी कमजोर थी। उसी समय कुछ बच्चे मस्जिद की दीवार के पास खेल रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। अचानक उनके भागने से दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह गिर गई।

नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे लोग

फिरदौस मस्जिद कमेटी के लोगों ने बताया कि जुमे की नमाज समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। जिस स्थान पर दीवार गिरी, वहां आमतौर पर लोग अपनी चप्पलें उतारते हैं। नमाज खत्म होने के बाद जब लोग उसी रास्ते से बाहर निकल रहे थे, तभी ऊपर से दीवार गिर गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

घायल ने सुनाई हादसे की आपबीती

हादसे में घायल शमशेर ने बताया कि वह नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे, तभी मस्जिद के गेट के पास ऊपर से अचानक दीवार गिर गई। इससे वहां खड़े कई लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मस्जिद की संरचना की भी जांच कराई जा रही है।

#Jaipur #MosqueAccident #FridayPrayer #RajasthanNews #BreakingNews #RescueOperation

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *