• Home
  • Delhi
  • हिमाचल: बिलासपुर में बस पर गिरा पहाड़, 15 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान
Image

हिमाचल: बिलासपुर में बस पर गिरा पहाड़, 15 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में चलती यात्री बस पर अचानक पहाड़ का हिस्सा गिर पड़ा। इस भीषण भूस्खलन में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोगों को जीवित निकाला गया है। हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। बस मरोतन से घुमारवीं की ओर जा रही थी।

घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब तेज बारिश के बाद अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर बस पर गिर पड़ा। देखते ही देखते बस मलबे में दब गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बचाव दलों ने अब तक 15 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कुछ यात्रियों की तलाश अभी भी जारी है। डॉग स्क्वाड की मदद से मलबे में दबे लोगों की खोज की जा रही है। जेसीबी मशीनों की मदद से भारी मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इलाके में राहत कार्य जारी है, जबकि मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

#Tags: #HimachalLandslide #BilaspurAccident #BusTragedy #PMModiRelief #DisasterRescue

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *