• Home
  • अलीगढ
  • डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान: BIIT एजूकेशन ग्रुप में प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान
Image

डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान: BIIT एजूकेशन ग्रुप में प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

19 अप्रैल 2026: अलीगढ़ में आज शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम देखने को मिला, जब BIT एजूकेशन ग्रुप में डिजिटल एजूकेशन से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। यह समारोह उत्साह, प्रेरणा और भविष्य की संभावनाओं से भरा हुआ रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा और शिक्षा के प्रति सम्मान का माहौल देखने को मिला।

अपने संबोधन में नीरज जादौन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्किल्ड एजूकेशन ही भविष्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो तकनीकी रूप से दक्ष होगा और बदलते दौर के साथ खुद को ढाल सकेगा।

विशेष वक्ता के रूप में जिला जज, प्रवीन कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में डिजिटल एजूकेशन पर ज्यादा जोर देने के लिए कहा , आज के डिजिटल युग में सभी को डिजिटल शिक्षा की ओर जाने की आवश्यकता है।

इसके बाद कोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि BIT एजूकेशन ग्रुप जैसे संस्थान सरकार के ‘डिजिटल भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।

विधायक ने अपने संबोधन में सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें लगातार सीखते रहने तथा अपने कौशल को निखारने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज का युवा अगर सही दिशा में मेहनत करे, तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि देश के विकास में भी अहम योगदान दे सकता है।

समारोह के अंत में BIIT एजूकेशन ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनीष बिट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे रोजगार के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

इस मौके पर भाजपा नेता बीजेपी जिला महामंत्री शिवनारयण शर्मा , मानव महाजन , अरविन्द पंडित , डॉ प्रशान्त शर्मा , प्रदीप गौड, कृपाल सिंह , डॉ अवनीश सिंह , डॉ विपिन गुप्ता , डॉ प्रवीन गर्ग , डॉ योगेन्द्र द्ववेदी , डॉ अभिषेक तोमर , मनीष वूल, पंकज धीरज , रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता , आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संस्थान के शिक्षक प्रशान्त शर्मा , सुमित सिंह, ईशा , जागृति शर्मा , पूजा गुप्ता , अपर्णा वार्ष्णेय , हार्दिक , दिलीप , हरीश कुमार , ने कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की ।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और उपलब्धि की खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन न केवल एक सम्मान समारोह रहा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना, जिसने उन्हें डिजिटल युग में आगे बढ़ने की नई दिशा दिखाई।

Releated Posts

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *