• Home
  • अलीगढ
  • सावन में विशेष पर्वों पर अलीगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, नो-ट्रैफिक जोन भी निर्धारित
Image

सावन में विशेष पर्वों पर अलीगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, नो-ट्रैफिक जोन भी निर्धारित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

अलीगढ़, 13 जुलाई 2025: सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक सोमवार (14, 21, 28 जुलाई व 4 अगस्त), शिवरात्रि (23 जुलाई), हरियाली तीज (27 जुलाई), नागपंचमी (29 जुलाई) और रक्षाबंधन (9 अगस्त) को विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आदेश पर्व से एक दिन पहले रात 8 बजे से अगले दिन रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली, खुर्जा, मथुरा, खैर, टप्पल आदि से आने वाले भारी व हल्के वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन गभाना टोल से डायवर्ट होंगे, जबकि खैर, टप्पल की दिशा से आने वाले हल्के वाहन हरिदासपुर तिराहा, लोधा से जीटी रोड की ओर भेजे जाएंगे। आगरा रोड के दाऊद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड होते हुए वाहन डायवर्ट होंगे।

रोडवेज और प्राइवेट बसों के संचालन में बदलाव

प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि को रात 10 बजे से शहर में रोडवेज बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये बसें बाईपास से गुजरेंगी। अतरौली, बुलंदशहर, डिबाई आदि से आने वाली बसें कवार्सी, महेशपुर तिराहा तक आएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी। निजी बसें संत फिदेलिस स्कूल मैदान, एफएम टावर तिराहा, धनीपुर मंडी, मथुरा रोड पेट्रोल पंप और वन चेतना केंद्र से संचालित होंगी।

नो-ट्रैफिक जोन घोषित

सारसौल से नादा पुल, खेरेश्वर मंदिर, एटा चुंगी, दुबे पड़ाव, कंपनीबाग चौराहा तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा। खेरेश्वर चौराहा से नादा पुल तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खैर रोड या यमुना एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहन भुखरावली रघुनाथ फार्म से जिरौली रोड होते हुए लोधा की ओर भेजे जाएंगे।

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु यह व्यवस्था की गई है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *