• Home
  • नोएडा
  • नोएडा: साइबर ठग गिरफ्तार, 3.26 करोड़ रुपये की ठगी में थे शामिल
Image

नोएडा: साइबर ठग गिरफ्तार, 3.26 करोड़ रुपये की ठगी में थे शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

नोएडा। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का खुलासा करते हुए गौतमबुद्ध नगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक नोएडा निवासी से 3.26 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी पुनीत, गाजियाबाद के लोनी निवासी हिमांशु और ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी विजय चौधरी के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को नोएडा स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया।

शेयर निवेश का झांसा, ‘रेटफाइन इन्वेस्टमेंट’ के नाम पर धोखा

ठगों ने खुद को रेटफाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और रेटफाइन इंडिया इक्विटी फंड के कर्मचारी बताकर पीड़ित को भरोसे में लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया था और निवेश पर अधिक मुनाफा देने का लालच दिया।

12 जून को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, पीड़ित ने जब साइबर थाने में शिकायत दी तो मामले की जांच एसीपी साइबर विवेक रंजन राय के नेतृत्व में शुरू हुई। जांच में तीनों आरोपी पुलिस के रडार पर आए और फिर धर लिए गए।

बैंक खाते का इस्तेमाल कर डाले करोड़ों के ट्रांजेक्शन

गिरफ्तार आरोपी पुनीत बीटेक पास है और फिलहाल बेरोजगार है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपना बैंक खाता हिमांशु को किराए पर दिया था, जिसे आगे विजय चौधरी ने इस्तेमाल किया। खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे को खपाने में किया गया। इसके एवज में पुनीत को ₹97,000 की रकम दी गई थी।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पुनीत के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये तक का ट्रांजेक्शन हुआ है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किन-किन खातों से आई और किस उद्देश्य से भेजी गई। इसके लिए एनसीआरपी पोर्टल की मदद भी ली जा रही है।

Releated Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार, 10 मई से मुंबई फ्लाइट की बुकिंग संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का काउंटडाउन शुरूनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड: तीन दिन तक धधकती रही आग, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

नोएडा।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम्स लिमिटेड में 13 मार्च की सुबह लगी भीषण आग ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 19, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top