• Home
  • Delhi
  • लद्दाख में चीन सीमा के पास न्योमा एयरबेस चालू, 230 करोड़ से हुआ अपग्रेड
Image

लद्दाख में चीन सीमा के पास न्योमा एयरबेस चालू, 230 करोड़ से हुआ अपग्रेड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत ने पूर्वी लद्दाख में अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करते हुए न्योमा एयरबेस का संचालन शुरू कर दिया है। यह एयरबेस चीन सीमा से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और 13,710 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई अड्डा माना जाता है। इस एयरबेस के उन्नयन पर 230 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अपग्रेड के तहत रनवे को 2.7 किमी तक बढ़ाया गया है, साथ ही नया एटीसी कॉम्प्लेक्स, हेंगर, क्रेश बे और सैनिकों के लिए आवास सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयरबेस से सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान के जरिए न्योमा एयरबेस तक उड़ान भरकर इसका उद्घाटन किया। यह एयरबेस भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेगा, खासकर ऐसे समय में जब भारत और चीन के बीच सीमाई तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में ‘पूर्वी प्रचंड प्रहार’ नामक सैन्य अभ्यास भी जारी है, जो पूर्वी क्षेत्र में सेना की तैयारी को दर्शाता है। अधिकारियों के अनुसार, हालांकि भारत-चीन के बीच राजनयिक संवाद में सुधार दिख रहा है, परंतु जमीनी स्तर पर विश्वास की कमी बनी हुई है। यह कदम एलएसी पर भारत की उच्च सैन्य तत्परता और सामरिक बढ़त को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *