• Home
  • UP
  • स्थापना दिवस पर बिट एजूकेशन ग्रुप ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का दिया संदेश
Image

स्थापना दिवस पर बिट एजूकेशन ग्रुप ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का दिया संदेश

दिनांक: 18 जुलाई 2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

अलीगढ़; बिट एजूकेशन ग्रुप के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बिट एजूकेशन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष शर्मा ‘बिट’ ने अपने संबोधन में कहा कि केवल शैक्षणिक सफलता ही जीवन का उद्देश्य नहीं होनी चाहिए, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

संस्थान की डायरेक्टर रुची शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा का अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में ज्ञान और तकनीक का समन्वय ही युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संस्थान द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि बिट एजूकेशन ग्रुप डिजिटल एजुकेशन के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से संस्थान हजारों विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। स्थापना दिवस का यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का एक यादगार संगम बन गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर,विशिष्ट अतिथि डॉ दीपक वार्ष्णेय,डॉ सी पी गुप्ता,डॉ संजीव कुमार,डॉ विपिन गुप्ता , डॉ अभिनेश शर्मा, डॉ योगेन्द्र द्विवेदी,डॉ जी.के.सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विनीता मिश्रा , डॉ राजीव, डॉ एस सी शर्मा, डॉ अभिषेक, डॉ मनोज कुमार, श्री बालाजी मंदिर गुरुजी अशोक मामाजी, आलोक झा, अरविंद पंडित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध बघेल, मुकेश सिंह , प्रमोद शर्मा , डॉ प्रशांत शर्मा, प्रदीप गौड़, व.पत्रकार संजय सक्सेना, विवेकदीप गुप्ता , मनीष गर्ग, सूरज वर्मा , अनूप पंडित, निखिल शर्मा, सुमित तोमर, प्रशांत शर्मा , पूजा गुप्ता, अंजलि कुमारी, जाग्रति शर्मा, अपर्णा वार्ष्णेय, ईशा माहौर , दिलीप,आकाश,हरीश,रामखिलाड़ी, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे ।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *