Image

अलीगढ़ से भी भर सकेंगे ऑनलाइन गणना प्रपत्र बिहार निवासी

बिहार के मतदाताओं के लिए सुनहरा अवसर: 25 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 1 अगस्त से दावा-आपत्ति का मौका

अलीगढ़, 23 जुलाई 2025
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में 24 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 7,89,69,844 में से 6,99,92,926 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा चुके हैं, जो 88.65 प्रतिशत की भागीदारी को दर्शाता है। अभी भी लगभग 54 लाख मतदाताओं के प्रपत्र शेष हैं, जिन्हें 25 जुलाई 2025 तक हर हाल में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने अलीगढ़ जिले में अस्थाई रूप से निवासरत बिहार राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से https://voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET ऐप के जरिए गणना प्रपत्र भरें। इच्छुक मतदाता संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा परिवार के किसी सदस्य की सहायता से भी प्रपत्र जमा कर सकते हैं।

गणना प्रपत्र भरते समय पहचान हेतु किसी एक वैध दस्तावेज की आवश्यकता होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा 11 प्रकार के दस्तावेजों को मान्यता दी गई है, जिनमें पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी विभाग का पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।

डीईओ ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो मतदाता 25 जुलाई तक प्रपत्र जमा नहीं कर पाते हैं, वे 01 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक की दावा-आपत्ति अवधि में अपने दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद नाम जोड़े जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने नाम की मतदाता सूची में उपस्थिति की पुष्टि अवश्य करें और समय रहते प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बनें। अधिक जानकारी के लिए मतदाता पोर्टल या ECINET ऐप का उपयोग करें।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *