• Home
  • नई दिल्ली
  • ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, भोलारी एयरबेस तबाह, ब्रह्मोस से हुआ हमला
Image

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, भोलारी एयरबेस तबाह, ब्रह्मोस से हुआ हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

नई दिल्ली – भारत द्वारा आतंकियों पर की गई सटीक जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान के एक रिटायर्ड अधिकारी ने खुद इस हमले की पुष्टि की है। पाकिस्तान वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने माना कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस बुरी तरह तबाह हो गया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने इसे आंतरिक मसला बताते हुए भारत पर हमला करने की कोशिश की।

भारत ने पाकिस्तान की इस हिमाकत का जवाब बेहद सटीक और ताकतवर तरीके से दिया। पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर के मुताबिक, 10 मई की सुबह, भारत की ओर से चार ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर दागी गईं। उन्होंने दावा किया कि मिसाइलों ने सीधे जाकर एक हैंगर को निशाना बनाया, जहां AWACS (Airborne Warning And Control System) विमान खड़ा था।

“मुझे जानकारी मिली है कि चार मिसाइलें सीधे एयरबेस पर गिरीं। सबसे पहले पायलट्स ने अपने जहाजों को बचाने की कोशिश की। एक मिसाइल सीधे हैंगर पर लगी और हमारा AWACS विमान डैमेज हुआ। कुछ शहादतें भी हुईं,” – पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर

मसूद अख्तर ने यह भी खुलासा किया कि भारत की तरफ से किए गए इस जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल रहा। एक भी मिसाइल को रोकने में वह नाकाम रहा। इससे यह भी साफ हुआ कि भारत की सैन्य रणनीति और तकनीक पाकिस्तान की तुलना में कहीं ज्यादा उन्नत और प्रभावी है।

इस पूरे ऑपरेशन में भारत ने आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के कई सैन्य ठिकानों को भी तबाह किया। रिपोर्ट के अनुसार, भोलारी के अलावा LOC के पास कई रणनीतिक ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया और रक्षा विश्लेषकों के हवाले से कई जानकारियाँ सामने आ चुकी हैं। मसूद अख्तर का बयान भी यही दर्शाता है कि पाकिस्तान के अंदर इस हमले को लेकर गहरी बेचैनी और असहायता का माहौल है।

Releated Posts

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

CSAM और डीपफेक कंटेंट पर मेटा की बड़ी स्वीकारोक्ति, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्लेटफॉर्म संचालन की गलतियों पर जताया खेद, पीएम मोदी का वीडियो हटने के विवाद…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *