• Home
  • Uncategorized
  • Operation Sindoor: भारत-पाक सीजफायर पर सपा की पहली प्रतिक्रिया– अमेरिका नहीं, देश की जनता से पूछकर हो युद्धविराम
Image

Operation Sindoor: भारत-पाक सीजफायर पर सपा की पहली प्रतिक्रिया– अमेरिका नहीं, देश की जनता से पूछकर हो युद्धविराम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10 मई : 2025,

लखनऊ/नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई दिनों से जारी तनाव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इस दावे के बाद भारतीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से इस मुद्दे पर पहली तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

सपा नेता आईपी सिंह ने जताई नाराजगी

सपा नेता आईपी सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

“डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं? आतंकी पाकिस्तान का पक्षधर रहा है अमेरिका। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के सामने कत्तई नहीं झुकना चाहिए। फिर मैं कहूंगा, राफेल जैसे फाइटर प्लेन नुमाइश के लिए रखा है। अमेरिका नहीं, देश की जनता से पूछकर युद्धविराम हो।”

आईपी सिंह ने यह भी कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए और कोई भी बड़ा निर्णय देश के लोगों की इच्छा और हितों को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट कर कहा,

“संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई।”

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

अमेरिकी दावे के बाद भारत सरकार की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि की गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि:

“पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को दोपहर 15:35 बजे फोन किया। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोक दी जाएगी। दोनों देशों को यह सहमति तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत होगी।”

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भी बयान

इस मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर कहा,

“भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और मिलिट्री एक्शन रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है, भारत ऐसा करना जारी रखेगा।”

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top