अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक इंटरएक्टिव ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को तलाशना और इन क्षेत्रों में छात्रों की संभावित भूमिका को समझना था।
सत्र की शुरुआत में असिस्टेंट टीपीओ (जनरल) डॉ. मुजम्मिल मुश्ताक ने स्वागत भाषण दिया और इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया, जो छात्रों के करियर दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं।
फाउंडेशन की ओर से ‘पीपल फंक्शन – कैंपस रिक्रूटमेंट’ टीम के येर्रम महेश और गौरव गुसाईं ने संस्था का परिचय दिया, इसके संस्थापक की सोच को साझा किया और भर्ती व चयन प्रक्रिया की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में करियर ग्रोथ और व्यक्तिगत विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और भर्ती प्रक्रिया, करियर मार्गों और फाउंडेशन के व्यापक मिशन को बेहतर ढंग से समझने के लिए विशेषज्ञों से सवाल पूछे।
कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट टीपीओ (जनरल) डॉ. सुहैलिया परवीन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी की सहभागिता के लिए सराहना व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों में प्रो. नसरीन (शिक्षा विभाग), डॉ. राहिला रईस (हिंदी विभाग), डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी (विमेंस कॉलेज), डॉ. ताहिर और डॉ. आरिफ (सामाजिक कार्य विभाग), डॉ. हैदर हसन जाफरी (भौतिकी विभाग), और डॉ. जुलकरनैन (अर्थशास्त्र विभाग) शामिल थे















