• Home
  • अलीगढ
  • ओवरलोड मैक्स पलटी: 28 मजदूर घायल, 10 गंभीर हालत में जेएन मेडिकल रेफर
Image

ओवरलोड मैक्स पलटी: 28 मजदूर घायल, 10 गंभीर हालत में जेएन मेडिकल रेफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ (अतरौली), 12 जुलाई 2025:
अतरौली थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के नगरिया मोड़ के पास शनिवार को एक ओवरलोड मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में धान की रोपाई के लिए जा रहे लगभग 28 मजदूर सवार थे। हादसे में सभी मजदूर घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अतरौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों में कपिल पुत्र विनोद, भूरा पुत्र महेंद्र, गौरव पुत्र धनेंद्र, जतिन पुत्र मुकेश कुमार, करण पुत्र जयप्रकाश, विशाल पुत्र राकेश कुमार, लवकुश पुत्र चंद्रपाल, आकाश पुत्र राजवीर सिंह, मनोरमा पुत्री अखिलेश कुमार और कमलेश कुमारी पुत्री झमन सिंह शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैक्स गाड़ी में अत्यधिक संख्या में मजदूर सवार थे, जिससे वह मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई। हादसे के समय सभी मजदूर अतरौली से बरला के गांव रामनगर की ओर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ओवरलोडिंग जैसे खतरनाक परिवहन साधनों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *