हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत में बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं जो छोटी जोत पर या फिर दूसरों…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ। मऊ की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. वीमेंस कॉलेज में 21-दिवसीय हस्तशिल्प क्रैश कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 19 नवंबर 2025। बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 19 नवम्बर 2025। जिले में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने पर…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 19 नवंबर 2025। आमजन को सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 19 नवंबर 2025 : प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई टीम में कई दावेदार रह गए बाहरअलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी…
Aligarh:अतरौली। स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की मुस्तैदी ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में फिजियोलॉजी और फार्माकोलॉजी के एकीकरण पर यूपी-एपीपीआईसीओाएन 2026 का आयोजन अलीगढ़, 2 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी और फिजियोलॉजी विभाग द्वारा 3 और 4 अप्रैल को “इंटीग्रेटिंग फिजियोलॉजी एंड फार्माकोलॉजी” विषय पर यूपी-एपीपीआईसीओाएन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (एडीआर) रिपोर्टिंग के 37 वर्षों (1989-2026) की उपलब्धि पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य चिकित्सा अनुसंधान तथा क्लिनिकल प्रैक्टिस में अंतर्विषयी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय इस शैक्षणिक कार्यक्रम में 37 विशेषज्ञ व्याख्यान, चार प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाएँ तथा 110 से अधिक पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियाँ ऑफलाइन और वर्चुअल दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम के दौरान प्रो. एम. नसीरुद्दीन बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड और प्रो. के.सी. सिंघल बेस्ट ओरल अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, साथ ही चार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को यूपीएमसी द्वारा छह सीएमई घंटों की मान्यता प्रदान की गई है। एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून इस सम्मेलन की मुख्य संरक्षक हैं, जबकि चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद और जेएनएमसी के प्रिंसिपल एवं सीएमएस प्रो. अंजुम परवेज संरक्षक हैं। सम्मेलन का नेतृत्व एपीपीआई यूपी-यूके की अध्यक्ष प्रो. मनीषा जिंदल, आयोजन अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद असलम, आयोजन सचिव प्रो. सैयद जियाउर रहमान तथा संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. तनुज माथुर कर रहे हैं। यह कार्यक्रम देश के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को एक मंच पर लाकर संवाद और नवाचार को बढ़ावा देगा, जिससे चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल को सुदृढ़ किया जा सकेगा। —————— एएमयू ने अलीगढ़ मंडल में जल जीवन मिशन पर प्रभाव अध्ययन शुरू किया अलीगढ़, 2 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की “हर घर जल” पहल के सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों का आकलन करने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) का एक व्यापक प्रभाव अध्ययन प्रारंभ किया है।…