• Home
  • पटना
  • नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल गठित
Image

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल गठित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पटना, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने मंगलवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

नीतीश कैबिनेट में इस बार सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें 14 भाजपा कोटे से, 8 जदयू से, 2 लोजपा (रामविलास) से जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री शामिल किए गए हैं। जदयू के मोहम्मद जमा खान इस मंत्रिमंडल में एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं और उन्हें दोबारा मौका मिला है।

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से गमछा लहराकर जनता का अभिवादन किया। समारोह के दौरान चिराग पासवान द्वारा जीतनराम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूने का दृश्य राजनीतिक एकजुटता का संदेश देता नजर आया। पूरे आयोजन में एनडीए की मजबूती और तालमेल साफ दिखाई दिया।

नए मंत्रियों की सूची
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश।

Releated Posts

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 मंत्रालय, डिप्टी सीएम को भी बड़ी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना, 15 अप्रैल। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों…

ByByHindustan Mirror News Apr 15, 2026

मुख्यमंत्री आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड होगा नया ठिकाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में सियासी हलचल तेजपटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे

पार्टी बैठक में लगा फैसला, नेताओं ने किया स्वागत; बिहार दौरे की भी तैयारी हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top