Trending Posts
217 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ बृहद रोजगार मेला अलीगढ़ 14 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई, अलीगढ़ परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई। मेले में कुल 13 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से पावना इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, मारूति सुजुकी, वीजन इंडिया, मिंडा इंडस्ट्रीज, लुमैक्स ऑटो टेक, हीरानंदानी ग्रुप, विप्रो कस्टमर सर्विसेस आदि सम्मिलित रहीं। मेले में 681 छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कराया, जिनमें से 217 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षण आदि प्रमुख आधार रहे। रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राजेश गौतम, कार्यदेशक हुकुम सिंह, सेवायोजन विभाग के अधिकारीगण, संस्थान के प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में कैरियर के अवसरों के प्रति जागरूक किए जाने की दिशा में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से तकनीकी योग्यता प्राप्त युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार के बहुपर्याय विकल्प उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी प्रकार के रोजगार मेले आयोजित किए जाते रहेंगे।
कच्चा पापड़-पक्का पापड़: अलीगढ़ में खुल रहा अनोखा…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 अलीगढ़, 15 जुलाई 2025: उत्तर भारतीय स्वाद और संस्कृति को समर्पित रेस्टोरेंट “कच्चा…
मा0 सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से पारदर्शी ढ़ंग से लागू होती हैं शासकीय योजनाएं अलीगढ़ 15 जुलाई 2025: मा0 सांसद श्री सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहुत की गई। मा0 सांसद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का लक्ष्य केंद्र व प्रदेश सरकार सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना है। उन्होंने जिला पुलिस-प्रशासन, नगर निगम समेत अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में सभी अधिकारी टीम भावना के साथ बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी के साथ जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग व सुझाव शामिल होते हैं तो योजनाएं धरातल पर पारदर्शी तरीके से मूर्त रूप लेती हैं। समीक्षा के दौरान डीसी मनरेेगा अनुज सक्सेना ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत 2024-25 में 4742 श्रमिकों के द्वारा 100 दिवस का रोजगार प्राप्त किया गया है जिनमें से 2851 श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। श्रम विभाग एवं सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से अवशेष का पंजीकरण किया जा रहा है। मा0 ब्लॉक प्रमुखों द्वारा ग्रामों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं केयर टेकर (स्वयं सहायता समूह की महिला) के भुगतान के संबंध में एक सप्ताह में फोटोग्राफ समेत डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी एवं डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बताया गया कि कुल प्रशिक्षित 1141 बच्चों के सापेक्ष 573 का विभिन्न कम्पनियों में प्लेसमेंट हुआ है, जिस पर मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप ने विगत दो वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एक्सईएन आरईडी चन्द्रवीर द्वारा समुचित जानकारी उपलब्ध न कराने पर मा0 एमएलसी प्रो0 तारिक मंसूर ने अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने की हिदायत दी। मा0 एमएलसी ने कहा कि शहर के मध्य से गुजरने वाला जीटी रोड जोकि प्रमुख मार्ग है, वर्तमान में जगह-जगह गड्ढ़े होने से चलना दूभर हो रहा है। जनसामान्य की सुगमता के लिए इसे तत्काल गड्ढ़ामुक्त किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन की समीक्षा में ग्रामों में खोदी गई सड़कों के पुनरोद्धार एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर सभी ब्लॉक प्रमुख द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई जिस पर मा0 सांसद ने दोनों विभागों की पृथक से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक अरूण चौधरी ने बताया कि बीमित कृषकों के सापेक्ष 1924 लाभार्थियों को 137.81 लाख की क्षति पूर्ति प्रदान की गई। खरीफ सीजन में अब तक 9353 किसानों को बीमित किया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मल्टी लेबल कार पार्किंग का कार्य अगले तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। कार्य में देरी के चलते कम्पनी पर 10.25 करोड़ का अर्थ दण्ड भी लगाया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के संबंध में उन्होंने अगस्त मासान्त तक कार्य पूर्ण होने की बात कही। सीएमओ डा0 नीरज त्यागी ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी सीएचसी पर एंटीवेनम उपलब्ध है। उन्होंने मा0 स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आमजन में इसका प्रचार-प्रसार किया जाए कि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को जल्द से जल्द चिकित्सालय पहुॅचाया जाए। उन्होंने 70 प्लस आयुष्मान कार्ड से आच्छादित अवशेष ग्राम पंचायतों में भी प्राथमिकता से जागरूकता अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। मा0 सांसद ने डीपीओ के0के0 राय को नवीन आंगनबाड़ी भर्ती में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। डीएचओ शिवानी तौमर ने हाईटेक नर्सरी, पर ड्राप मोर क्राप, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर मा0 सांसद ने विभागीय कार्यक्रमों में उद्यान विभाग की योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती मीना कुमारी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, समस्त ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, नामित प्रधान, महामंत्री बृज क्षेत्र समेत जिलाधिकार संजीव रंजन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पीडी भाल चन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक से पूर्व जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने मा0 जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ एवं गमले देकर स्वागत किया।
खाटू श्याम मंदिर :महिला श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 सीकर, राजस्थान — खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए आईं महिला श्रद्धालुओं के…
कांवड़ यात्रा के चलते 18 से 23 जुलाई…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 सहारनपुर — कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं…
दुबई से ट्रेनर बुलवाता था छांगुर, महिलाओं को…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने छांगुर बाबा के मामले में…
कोरोना काल में रह गए 1.33 लाख रेमडेसिविर…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से उजागर हुई गंभीर चूक, करोड़ों का नुकसान भोपाल।मध्य प्रदेश…
समोसे में कितनी चिकनाई और जलेबी में कितना…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 नई दिल्ली। देश में बढ़ते मोटापे पर चिंता जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय…
सुप्रीम कोर्ट :अभिव्यक्ति का मतलब ये नहीं कि…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब…
Trending Posts
Latest Stories
दिल्ली में बदलेंगे तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम, स्थानीय पहचान को मिलेगा बढ़ावा
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार, 16 नवंबर 2025 को राजधानी…
13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 21 नवंबर को समन्वय बैठक
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 17 नवंबर 2025 : आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जनपद…
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर संपन्न, ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार की राह
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 17 नवम्बर 2025। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इगलास…
आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण पर DM की सख्ती
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 17 नवंबर 2025 ): जिलाधिकारी संजेव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट…

































