Trending Posts
राजनाथ सिंह की चेतावनी: देश पर आंख उठाने…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम…
इजरायल पर यमन से मिसाइल हमला, भारतीय विमान…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, नई दिल्ली, 4 मई 2025: दिल्ली से तेल अवीव जा रही…
पाकिस्तानी महिला से निकाह के बाद बर्खास्त मुनीर…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, नई दिल्ली:सीआरपीएफ (CRPF) से बर्खास्त किए गए जवान मुनीर अहमद ने…
संभल: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, संभल, उत्तर प्रदेश – संभल जिले में छात्रों को विशेष दुकानों…
कराची में बनेगा तीसरा गुरुकुल: बाबा रामदेव का…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, नई दिल्ली, 4 मई – दिल्ली स्थित भारत मंडपम में विश्व…
अजय राय का वाराणसी में हमला: ‘देश की…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, वाराणसी, 4 मई – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने…
गोंडा में गरजे शिवपाल यादव: कहा- पीओके को…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, गोंडा, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व…
अलीगढ़: गेहूं खरीद की धीमी गति पर प्रमुख…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, अलीगढ़ मंडल में लक्ष्य से काफी पीछे है गेहूं खरीद, नई…
अलीगढ़: बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडीशन में युवाओं का धमाल,…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, अलीगढ़ अलीगढ़ के धीरज पैलेस में मायरा इवेंट्स द्वारा आयोजित हुआ…
Trending Posts
Latest Stories
UP में 16 IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट
लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इसमें…
आयुष्मान भारत: अलीगढ़ में 10 लाख से अधिक कार्ड जारी,23 लाख से ज्यादा मरीजों ने पाया इलाज का लाभ
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 23 लाख से ज्यादा मरीजों ने पाया इलाज का लाभ अलीगढ़ 16 सितम्बर 2025: जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचना चाहिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज त्यागी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 10.48 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जो पात्र परिवारों का 65.92 प्रतिशत है। 2.81 लाख परिवारों को कम से कम एक कार्ड उपलब्ध हो चुका है। योजना के तहत 1.96 लाख से अधिक प्री-ऑथराइजेशन कराए गए जिनकी राशि 184.41 करोड़ रुपये रही। डीएम ने आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुॅचाने के लिए मानक के अनुरूप ब्लॉक स्तर पर भी निजी चिकित्सालयों को चिन्हित कर योजना से सम्बद्ध करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जनवरी से अगस्त 2025 तक 23.67 लाख मरीजों ने ओपीडी और 1.19 लाख मरीजों ने आईपीडी सेवाओं का लाभ लिया। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी जांचों में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। सीएमओ डा0 त्यागी ने बताया कि मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में गत वर्ष की तुलना में आईपीडी में 853 एवं एक्स-रे में 311 की कमी दर्ज की गई है, जबकि पैथोलॉजी जांचों में 7674 की बढ़ोतरी हुई है। इगलास सीएचसी पर भी एक्स-रे की कमी दर्ज हुई है। जननी सुरक्षा योजना में शून्य रिपोर्ट करने वाले निजी चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि अगस्त माह में 6 सीएचसी एवं 4 चिकित्सालयों में कुल 4304 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। परिवार नियोजन में 52.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि लोधा एवं गोंडा ब्लॉक की प्रगति अपेक्षाकृत कम रही जबकि जवां एवं टप्पल शीर्ष पर रहे हैं। इसके साथ हीएफआरयू की प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीजर कार्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, ई-संजीवनी ओपीडी, ई-कवच, आभा आईडी एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आशा भुगतान, टीकाकरण प्रगति, संचारी रोग नियंत्रण की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, डीएमओ विनीता मिश्रा, सभी सभी सीएमएस, एमओआईसी एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाया शिक्षण कौशल, शिप्रा सिंह रही प्रथम
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 16 सितम्बर 2025 : शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के 15 शिक्षकों ने कला समेकित शिक्षण शास्त्र पर आधारित पाठ योजनाओं के माध्यम से अपने शिक्षण कौशल का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पूरन सिंह ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षण की उत्कृष्टता तभी है जब अंतिम पंक्ति में बैठा छात्र भी सीखने के प्रति उत्सुक हो। निर्णायक मंडल में प्रो0 जेपी सिंह एवं डॉ0 नीरू यादव शामिल रहे। प्रतियोगिता में श्रीमती शिप्रा सिंह ने प्रथम स्थान, श्रीमती रूबी ने द्वितीय स्थान एवं श्री संतोष कुमार भारद्वाज और सुश्री वेदिका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक प्रवीन मित्तल ने प्रतियोगिता की नियमावली से प्रतिभागियों को अवगत कराया, जबकि नोडल अधिकारी श्रीमती कविता उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। अंत में प्रधानाचार्या सुश्री कृष्णा सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: डीजीपी
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा तैयार पोस्टर एवं बैनर…

































