• Home
  • UP
  • यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: डीजीपी
Image

यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: डीजीपी

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा तैयार पोस्टर एवं बैनर का किया गया अनावरण

लखनऊ। (हिन्दुस्तान मिरर न्यूज) डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा तैयार किए गए स्टीकर, पोस्टर एवं बैनर का अनावरण द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता के लिए पोस्टर के विमोचन के मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी प्रकाश डी और आईजी मोदक राजेश डी
उन्होंने बताया कि जन जागरूकता सामग्री का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना है । साथ ही सतर्कता के उपाय तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त करने हेतु यूपी-112 हेल्पलाइन एवं राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराना है।
राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा तैयार किए गए स्टीकर, पोस्टर एवं बैनर रेलवे परिसर, स्टेशनों तथा यात्री डिब्बों में लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों तक सुरक्षा संबंधी संदेश पहुँच सके। इन संदेशों में विशेष रूप से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखने पर तुरंत सूचना देने एवं राजकीय रेलवे पुलिस से सहायता प्राप्त करने की अपील की गई है।

डीजीपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जीआरपी एवं यूपी-112 चौबीसों घंटे यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज प्रकाश डी. ने कहा कि यह अभियान यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा तथा अपराध नियंत्रण एवं दुर्घटना की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी. राव उपस्थित रहे

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

प्यार, साजिश और 1.30 करोड़ की डकैती: कारोबारी की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तीन दिन में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई करीब…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top