• Home
  • Delhi
  • 89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Image

89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) को शुक्रवार, 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि धर्मेंद्र बिल्कुल स्थिर और स्वस्थ हैं। उन्हें केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। उम्र को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में रखने की सलाह दी है।

धर्मेंद्र हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन में नजर आ रहे थे। इस दौरान वे पूरी तरह फिट दिखे थे, लेकिन अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। करीबी सूत्रों ने बताया कि किसी तरह की गंभीर परेशानी नहीं है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

फिल्म ‘इक्कीस’, निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है, जिसमें धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा के दादा का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जिन्हें उनकी बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से बड़े पर्दे पर दिखें।

Releated Posts

पीएम मोदी ने संघर्ष विराम का स्वागत, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पश्चिम एशिया में शांति और वैश्विक व्यापार की सुरक्षा पर भारत का स्पष्ट संदेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस पर FIR और CBI जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर अदालत में सुनवाई, स्वतंत्र जांच की उठी मांग नई…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top