Trending Posts
Latest Stories
कथित आईएएस ने मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से की लूट
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:17 जुलाई 2025 लखनऊ – आगरा हाईवे पर सैफई के पास दिया वारदात…
CY-TBवैक्सीन एवं क्षयरोग परआशा बहनों को दिया गया प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अलीगढ़ 17 जुलाई 2025 : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहनों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में CY-TB वैक्सीन एवं क्षयरोग (टीबी) की पहचान, रोकथाम तथा आशाओं की भूमिका पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. हेरा शीराज़ (MOIC, पियूष (PMDT कोऑर्डिनेटर) एवं जितेन्द्र कुमार (STS) द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को CY-TB वैक्सीन की उपयोगिता, टीबी की शुरुआती पहचान, लक्षणों की समझ एवं समय से उपचार की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि टीबी उन्मूलन में आशा बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। CY-TB वैक्सीन आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि CY-TB वैक्सीन उच्च जोखिम वाले लोगों को टीबी से बचाने का एक वैज्ञानिक प्रयास है। आशा कार्यकर्ता इसकी जानकारी आम जन तक पहुँचाएं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण आशा बहनों के ज्ञान को मजबूत करते हैं, जिससे वे समुदाय में बेहतर सेवा दे पाती हैं। CY-TB से जुड़ी जानकारी हर आशा तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
केतन कांवेंट स्कूल में भूजल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:17 जुलाई 2025 सहायक भू–भौतिकविद् श्यामवीर सिंह ने भूजल दोहन के संकट एवं संचयन के लाभ पर किया जागरूक अलीगढ़ 17 जुलाई 2025 :भूजल सप्ताह के द्वितीय दिवस गुरूवार को शहरी क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित केतन कांवेन्ट स्कूल में कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, भूगर्भजल विभाग खण्ड-यांत्रिक अलीगढ के तत्वाधान में सहायक भू-भौतिकविद् श्यामवीर सिंह की उपस्थिति में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबन्ध प्रतियोगिता के उपरांत सहायक भू-भौतिकविद् श्यामवीर सिंह ने विद्यालय के बच्चों को भूजल दोहन के संकट एवं उसके संचयन के लाभ व भविष्य के लिए भूजल की उपलब्धता कम होने के संबंध में जानकारी साझा करते हुए जल संचयन के लिए प्रेरित किया और जल संचयन के लिए उपस्थितजनों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि भूजल प्रचार प्रसार रथ द्वारा जिले के सभी विकास खण्डों एवं शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता के लिए पोस्टर्स, वैनर्स, होर्डिंग द्वारा प्रदर्शन कर सभी जनमानस को जल संचय के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
जेएन मेडिकल कालिज में बीबीएयू के छात्रों का समर ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज अलीगढ़, 17 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग…















