• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ की वार्ड 62 की कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग, निगम सेवा भवन पहुंचकर जताया आक्रोश
Image

अलीगढ़ की वार्ड 62 की कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग, निगम सेवा भवन पहुंचकर जताया आक्रोश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। नगर निगम के वार्ड 62 स्थित कॉलोनी के निवासी बीते कई दिनों से जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि बुधवार को कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम सेवा भवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॉलोनी में जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, सड़क किनारे बनी नालियां भी जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और बदबू तथा मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है।

स्थानीय निवासी अनोखी राज सैनी ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम में शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि जेई गिरीश कुमार ने उन्हें जानकारी दी थी कि सड़क और नाली के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, लेकिन अब तक उसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

नाराज़ लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top