• Home
  • Delhi
  • पीएम किसान योजना: दिवाली से पहले मिल सकती है 21वीं किस्त की खुशखबरी
Image

पीएम किसान योजना: दिवाली से पहले मिल सकती है 21वीं किस्त की खुशखबरी

केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी सुधारों का ऐलान कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। अब उम्मीद है कि किसानों को भी दिवाली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त का तोहफा मिल सकता है। देशभर के किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्या है पीएम किसान योजना?

यह योजना दिसंबर 2018 में शुरू हुई थी। इसके तहत सरकार भूमिधर किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अगली यानी 21वीं किस्त पर सभी की नजर है।

कब आ सकती है किस्त?

पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सरकार ने कभी अगस्त, कभी अक्टूबर और कभी नवंबर में किस्त जारी की है। साल 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को आई थी, जबकि 2023 में किसानों को नवंबर में पैसे मिले थे। इस बार संभावना है कि दिवाली से पहले किस्त जारी हो जाए। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।

किन किसानों की किस्त अटक सकती है?

यदि किसी किसान ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए जरूरी है कि किसान समय रहते इन औपचारिकताओं को पूरा कर लें।

किस तरह चेक करें किस्त का स्टेटस?
  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • चाहें तो Beneficiary List में पूरे गांव की सूची भी देख सकते हैं।

त्योहार से पहले यदि किस्त जारी होती है, तो यह किसानों के लिए किसी दिवाली बोनस से कम नहीं होगी।

Releated Posts

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

दिल्ली-NCR में आज से महंगी CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू; नोएडा-गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो, LNG की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक

29 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे 45 नेता, युवाओं के मुद्दों, चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति

यूपी-पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन, संगठनात्मक तैयारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *