• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: महिला का बैग लेकर फरार हुआ ऑटो चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image

अलीगढ़: महिला का बैग लेकर फरार हुआ ऑटो चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। बनादेवी थाना क्षेत्र के कब़रकुटा इलाके में एक महिला का बैग ऑटो चालक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बैग बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जवालापुरी निवासी पेमलता शर्मा शुक्रवार सुबह अपनी बहन के बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए ऑटो से जा रही थीं। स्टेशन पहुंचने के बाद वह जल्दबाज़ी में बैग ऑटो में ही भूल गईं। इस मौके का फायदा उठाकर ऑटो चालक बैग लेकर फरार हो गया।

महिला द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नुमाइश ग्राउंड के पास से आरोपी चालक देशेश पुत्र देवेन्द्र निवासी नगला माली को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ए.पी. सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से महिला का बैग बरामद कर लिया गया है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top