• Home
  • अलीगढ
  • प्रदीप चौहान ने सहायक निदेशक सूचना से की शिष्टाचार भेंट
Image

प्रदीप चौहान ने सहायक निदेशक सूचना से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 05 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रान्तीय एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शनिवार को सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

इस अवसर पर एडी सूचना संदीप कुमार ने प्रदीप चौहान को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन के कार्यों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपने संगठनात्मक प्रभाव का उपयोग करते हुए शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करे, जिससे न केवल कर्मचारियों बल्कि आम नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके।

प्रदीप चौहान ने इस भेंट को सकारात्मक बताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा और शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेगा।

Releated Posts

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और अनुकल्प मिश्रा समेत 8 पर FIR, ट्रस्ट ने खुद दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एसआईटी रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू हुई पूछताछ…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top