• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बांकेबिहारी मंदिर न्यास विधेयक विधानसभा में पेश, पास कराने की तैयारी
Image

बांकेबिहारी मंदिर न्यास विधेयक विधानसभा में पेश, पास कराने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज–

विधानसभा में होगा पास होगा बांकेबिहारी मंदिर न्यास विधेयक

लखनऊ। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा बांकेबिह्रारी मंदिर न्यास को बनाने पर रोक लगाकर हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार आज सोमवार से जारी विधान मंडल दल के सत्र में न्यास विधेयक पेश करेगी। सूत्रों का दावा है कि सरकार चाहती है कि विधेयक पास करा लिया जाए, लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई तक उसे स्थगित रखा जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि पेश होने वाले विधेयक में मंदिर के चढ़ावे और संपत्तियों पर न्यास का अधिकार होगा। साथ ही अगले वित्त वर्ष 2026 में न्यास बोर्ड मंदिर के रख-रखाव के लिए बजट भी पास करेगा। इसके अलावा मंदिर के पुजारियों व सेवकों का वेतन निधार्रित करने के साथ साथ ही मंदिर परिसर और कारीडोर निर्माण के लिए इंजीनियरों व वास्तुविदों की सलाह लेकर काम करना और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना आदि प्रस्ताव होंगे।

न्याय में होंगे 18 सदस्य
सूत्रों का दावा है प्रस्तावित विधेयक के मुताबिक बांकेबिहारी मंदिर न्यास में कुल 18 सदस्य होंगे। इनमें 11 मनोनीत और सात सदस्य पदेन होंगे। नामित सदस्यों में वैष्णव संप्रदाय के साथ ही पीठ से संबंधित तीन सदस्य होंगे। मंदिर में सेवारत गोस्वामी परंपरा के दो सदस्य होंगे, जो कि स्वामी हरिदास जी के कुल के संबंधित हों। सभी का कार्यकाल तीन साल का होगा। पदेन सदस्यों में मथुरा के डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के सीईओ, बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के सीईओ और राज्य सरकार के एक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *