• Home
  • मुरादाबाद
  • धोखे से शादी, धर्म परिवर्तन का दबाव और गैंगरेप का आरोप: मुरादाबाद में महिला की एसएसपी से शिकायत
Image

धोखे से शादी, धर्म परिवर्तन का दबाव और गैंगरेप का आरोप: मुरादाबाद में महिला की एसएसपी से शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 6 मई : 2025,

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे धोखे से शादी की और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि आरोपी युवक इकरार ने अपना नाम छुपाकर राज ठाकुर बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। महिला के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी और वह दो बेटों की मां है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने शादी के लिए हामी भर दी।

शादी के बाद आरोपी उसे किराए के मकान में रखने लगा और कुछ समय बाद अपने गांव भोजपुर के पीपलसाना ले गया। वहां जाकर महिला को सच्चाई का पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम इकरार है। महिला ने आरोप लगाया कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी और उसके परिवार वाले उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाने लगे।

जबरन मांस खिलाने और गैंगरेप का आरोप

पीड़िता के अनुसार, धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे बंधक बना लिया गया और जबरन मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। महिला ने यह भी बताया कि उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई और उनके सिर पर तमंचा तान दिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

महिला ने पहले मझोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने केवल दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। इससे नाराज होकर महिला सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मझोला पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की ओर से पहले एक केस दर्ज कराया गया था और अब एक नया प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Releated Posts

11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हादसा, 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 28 वर्षीय शिवम…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पकौड़ी का बहाना बना पति को भेजा कैंटीन, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में हुई घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *