• Home
  • लखनऊ
  • झाड़ियों में घुसा प्राइवेट प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित
Image

झाड़ियों में घुसा प्राइवेट प्लेन, सभी यात्री सुरक्षित

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। फरुर्खाबाद में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक प्राइवेट चार्टर प्लेन उड़ान भरते समय रनवे से फिसल गया और नियंत्रण खोकर घास व झाड़ियों में जा घुसा। हादसे के समय विमान में पांच लोग सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है।

निजी कंपनी का था विमान
मिली जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट विमान ग्रीन एंग्री न्यूट्री पेड कंपनी का था। विमान में कंपनी के एमडी अजय अरोरा, वाइस प्रेसीडेंट राकेश टीकू, एसबीआई अधिकारी सुमित शर्मा, तथा दो पायलट नसीम बामल और प्रतीक फर्नांडीज सवार थे। उड़ान भरते समय अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ गया और वह रनवे से फिसलकर किनारे की झाड़ियों में जा घुसा।

विमान को हुआ नुकसान
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हेलीपेड के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। विमान को मामूली नुकसान हुआ है, जबकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि टेकऑफ के समय विमान की गति और दिशा पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। विमान का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है ताकि खराबी के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

अस्थाई रनवे किया बंद
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की सूचना डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) को भी भेज दी गई है। फिलहाल रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और विमान को हटाने की तैयारी चल रही है। इस हादसे ने एक बार फिर छोटे निजी विमानों की सुरक्षा मानकों और टेकऑफ प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए।

Releated Posts

‘सरकार की सोच वास्तव में गरीब व बहुजन … ‘ बसपा सुप्रीमों मायावती ने केंद्रीय बजट पर दी प्रतिक्रिया

लखनऊ। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:केंद्रीय बजट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार पर…

ByByHindustan Mirror News Feb 1, 2026

योगी सरकार की नई पहल: एक फोन कॉल पर मिलेगी खेती से जुड़ी हर जानकारी, कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और…

ByByHindustan Mirror News Jan 29, 2026

सीएम योगी मंत्रिपरिषद बैठक में अजित पवार को श्रद्धांजलि, बारामती विमान दुर्घटना पर शोक प्रस्ताव पारित

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में महाराष्ट्र के उप…

ByByHindustan Mirror News Jan 29, 2026

तलाक की पोस्ट, गंभीर आरोप और हड़कंप! अपर्णा यादव बोलीं—हैक हुआ अकाउंट

अपर्णा यादव से तलाक की कथित पोस्ट पर सनसनी, इंस्टाग्राम हैक होने का दावा लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाजवादी…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top