• Home
  • अलीगढ
  • धनीपुर हवाई पट्टी विस्तार परियोजना: प्रभावित गांवों में सामाजिक समाघात रिपोर्ट पर जनसुनवाई 8 से 11 दिसंबर तक
Image

धनीपुर हवाई पट्टी विस्तार परियोजना: प्रभावित गांवों में सामाजिक समाघात रिपोर्ट पर जनसुनवाई 8 से 11 दिसंबर तक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 17 नवंबर 2025: धनीपुर हवाई पट्टी विस्तारीकरण योजना से प्रभावित तहसील कोल के 06 ग्राम—ईकरी, पिखलौनी, निजामतपुर बोरोना, खानगढ़ी, पनैठी और अलहदादपुर में सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट (Social Impact Assessment Report) एवं सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना (Social Impact Management Plan) पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र के भू-स्वामियों एवं ग्रामीणों से आपत्तियां, सुझाव एवं राय प्राप्त करना है, ताकि आगामी भूमि अधिग्रहण और परियोजना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

नागर विमानन अनुभाग-6 के निर्देशों के अनुरूप यह अध्ययन कार्य गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा शासन से स्वीकृत मानकों के अनुसार किया गया है। उप जिलाधिकारी (कोल) महिमा राजपूत ने बताया कि अध्ययन रिपोर्ट जनसामान्य के अवलोकन के लिए कलैक्ट्रेट स्थित भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कोल कार्यालय एवं संबंधित ग्राम प्रधान के पास उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्ति इसे www.aligarh.nic.in तथा नागरिक उड्डयन विभाग की वेबसाइट www.aai.aero पर भी देख सकते हैं।

जनसुनवाई कार्यक्रम की तिथि व समय

तिथिस्थानसंबंधित ग्रामसमय
08 दिसंबरपंचायतघर खानगढ़ीईकरी, खानगढ़ी11:00 बजे, 11:30 बजे
09 दिसंबरप्राथमिक विद्यालय बोरनापिखलौनी, निजामतपुर बोरोना11:00 बजे, 11:30 बजे
10 दिसंबरअलहदादपुरअलहदादपुर11:00 बजे
11 दिसंबरउच्च प्राथमिक विद्यालय पनैठीपनैठी11:00 बजे

एसडीएम महिमा राजपूत ने प्रभावित क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, जिससे सामाजिक प्रभावों का समुचित समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई से प्राप्त बिंदुओं को अंतिम रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026

1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

सीएसएम के 20 छात्रों का यूपीपीएससी 2024 में चयन, निःशुल्क कोचिंग ने फिर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मण्डलायुक्त के मार्गदर्शन और प्रशासनिक टीम की मेहनत से मिली बड़ी सफलता अलीगढ़, 30 मार्च…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

‘खादी 2.0’ की ओर बढ़ता अलीगढ़: परंपरा से ट्रेंड तक का तेज़ सफर

अलीगढ़, 29 मार्च 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खादी को पारंपरिक परिधानों की सीमाओं से बाहर निकालकर आधुनिक फैशन और…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top