• Home
  • नई दिल्ली
  • व्हाइट हाउस में ट्रंप-आसिम मुलाकात पर उठे सवाल, शशि थरूर बोले- अमेरिका को पाकिस्तान की पुरानी गलती नहीं भूलनी चाहिए
Image

व्हाइट हाउस में ट्रंप-आसिम मुलाकात पर उठे सवाल, शशि थरूर बोले- अमेरिका को पाकिस्तान की पुरानी गलती नहीं भूलनी चाहिए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बीच व्हाइट हाउस में हुई लंच मीटिंग को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुलाकात पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका को 2001 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले को नहीं भूलना चाहिए, जिसके मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने शरण दी थी।

थरूर ने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान की इस ऐतिहासिक गलती को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर तब जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी भारत में लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप ने डाइनिंग टेबल पर जनरल मुनीर से भारत में हुए आतंकी हमलों, खासकर हालिया पहलगाम हमले में पाक सेना की भूमिका को लेकर सवाल जरूर किए होंगे।

थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाक सेना अधिकारियों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान की सेना अब भी आतंकवाद के समर्थन में खड़ी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की भूमिका पर कठोर रुख अपनाने की अपील की।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top