• Home
  • अलीगढ
  • रबी किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी क्वार्सी कृषि परिसर में संपन्न
Image

रबी किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी क्वार्सी कृषि परिसर में संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 26 नवंबर 2025 : क्वार्सी कृषि परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय रबी किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों—विशेषकर महिला एवं पुरुष कृषकों—के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का भ्रमण कर किसानों को अलसी, चना और मसूर की उन्नत खेती संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की।
डा. बलजीत सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विश्वजीत जादौन ने जैव प्रौद्योगिकी से तैयार पौधों की उपयोगिता बताई।
सतीश चंद्र जादौन ने मृदा परीक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि डा. केडी दीक्षित ने मृदा स्वास्थ्य और जैव उर्वरक परीक्षणों के बारे में किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक सतेन्द्र कुमार ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 15 किसानों को कंबल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर उप कृषि निदेशक (शोध) प्रमोद कुमार ने सफल आयोजन में सहभागी सभी किसानों, अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा सतीश मलिक, उप कृषि निदेशक उद्यान डा. बलजीत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. दिव्या मौर्या, सचिव धनीपुर मंडी मुकेश त्रिपाठी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. केडी दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र छेरत डा. आशिष कुमार श्रीवास्तव, प्रो. एग्रोनॉमी डा. विश्वजीत सिंह, शोध सहायक डा. दिनेश कुमार, भूमि परीक्षण प्रभारी श्यामदेव, आशुतोष कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top