हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 23 मई : 2025
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ जिले के महाविद्यालयों में 24 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश अवधि 6 जुलाई तक रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
कुलसचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि अवकाश के दौरान यदि कोई शिक्षक शैक्षणिक या परीक्षा संबंधी कार्यों में योगदान देता है, तो उसे बदले में अवकाश प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय 7 जुलाई से पुनः खोले जाएंगे।
छात्रों और शिक्षकों को यह सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट और आधिकारिक सूचनाओं पर नज़र बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम शिक्षण कार्यों की निरंतरता और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

















