• Home
  • Delhi
  • राजनाथ सिंह: ”पीओके हमारा ही भाई है” पीओके खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं.” 
Image

राजनाथ सिंह: ”पीओके हमारा ही भाई है” पीओके खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं.” 

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025

Rajnath Singh India Pakistan: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद का कारोबार करने वालों को भारी कीमत चुकानी पडे़गी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ गया है. हमारा डिफेंस स्ट्रक्चर पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. रक्षामंत्री ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी जिक्र किया. उन्होंने पीओके के जरिए पाकिस्तान को सख्त मैसेज दिया.

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीओके का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”पीओके के लोग हमारे अपने हैं, उन्हें बस भटकाया जा रहा है. पीओके हमारा ही अंग है और मेरा विश्वास है की एक दिन पीओके खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं.” 

रक्षामंत्री ने महाराणा प्रताप से की पीओके की तुलना

राजनाथ सिंह ने कहा, ”पीओके हमारे लिए वैसा ही है जैसे महाराणा प्रताप के लिए उनके छोटे भाई शक्ति सिंह थे. उन्होंने शक्ति सिंह के लिए कहा था कि वो भले ही अभी अलग हो गया है, पर हमारा ही भाई है. कहीं भी जाएगा लौटकर हमारे पास ही आएगा. वैसे ही पीओके हमसे कुछ समय के लिए बिछड़ गया है पर लौटकर वो अपने भाई के पास ही आएगा. पीओके में रहने वाले हमारे इन भाइयों की स्थिति कुछ ऐसे ही है, जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी.” 

अब बात सिर्फ आतंकवाद पर होगी – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, ”आतंकवाद को बढ़ावा देना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है, इसका अंदाजा पाकिस्तान को हो चुका है. अब जब भी बात होगी पीओके पर होगी, आतंकवाद पर होगी. हम मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं. हमें लगता है कि वे भाई भी भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी वापस लौटेंगे. वहां के ज्यादातर लोग भारत से जुड़ाव महसूस करेंगे. मैं भारत हूं, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं, ऐसा पीओके कहेगा, मुझे पूरा भरोसा है

Releated Posts

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

गाजी, खुजैमा और खालिद: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन ऑपरेटिव्स की रहस्यमयी मौतें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन वरिष्ठ ऑपरेटिव्स — गाजी मुमताज, मोहम्मद…

ByByHindustan Mirror News Jun 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top