• Home
  • Uncategorized
  • फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से कोर्ट को धोखा देने वाला दुष्कर्म आरोपी चिनहट से गिरफ्तार
Image

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से कोर्ट को धोखा देने वाला दुष्कर्म आरोपी चिनहट से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 23 अप्रैल: 2025,

लखनऊ:
किशोरी से दुष्कर्म के एक पुराने मामले में सजा से बचने के लिए कोर्ट में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल कर फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार विभूतिखंड पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार को लखनऊ के चिनहट इलाके से की गई।

साल 2015 का मामला, 2019 में मिली थी जमानत

आरोपी सुशील उर्फ रमेश उर्फ सोनू पाठक, मूल रूप से बस्ती जिले के हरैया का रहने वाला है। 2015 में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। जेल जाने के बाद उसके माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। 2019 में वह जमानत पर छूटा और फिर कोर्ट में नियमित पेश होता रहा।

गवाही पूरी होने के बाद भागने की रची साजिश

2024 में जब केस की गवाही पूरी हो गई और कोर्ट फैसला सुनाने वाला था, तो सुशील को सजा का डर सताने लगा। इससे बचने के लिए उसने कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल कराया।

फर्जीवाड़ा उजागर होते ही कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

कोर्ट को जब प्रमाणपत्र पर शक हुआ तो उसकी जांच कराई गई। जांच में यह प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

20 हजार का इनामी और कुर्की की कार्रवाई

सुशील पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।

हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान पूरी तरह बदल दी थी। वह पगड़ी, लंबी दाढ़ी और मूंछ रखकर अलग रूप में रहता था। समय-समय पर ठिकाने बदलता रहता था।

शटरिंग का काम कर रहा था चिनहट में

वर्तमान में आरोपी चिनहट के जयपाल खेड़ा इलाके में रहकर शटरिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने उसे सर्विलांस की मदद से पकड़ लिया।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *