• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी आयुष विभाग में 4350 पदों पर जल्द होगी भर्ती, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Image

यूपी आयुष विभाग में 4350 पदों पर जल्द होगी भर्ती, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का फैसला किया है। विभाग में कुल 4350 पद खाली हैं, जिनमें प्रवक्ता, स्टाफ नर्स, निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे विभिन्न संवर्ग शामिल हैं। ये भर्तियां प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने बताया कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं में कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7233 स्वीकृत पदों में से 3025 पद रिक्त हैं, यूनानी चिकित्सा सेवाओं में 462 में से 161 पद खाली हैं, वहीं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं में 3818 में से 1164 पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए नियुक्ति प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *