• Home
  • Delhi
  • लाल किला धमाके के बाद बाबा बागेश्वर की यात्रा की सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ता और जैमर तैनात
Image

लाल किला धमाके के बाद बाबा बागेश्वर की यात्रा की सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ता और जैमर तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुई भीषण विस्फोट की घटना के बाद अब बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। बताया गया कि लाल किला मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास धीमी गति से चलती एक कार में अचानक विस्फोट हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि गृह मंत्रालय ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है।

दिल्ली धमाके और हरियाणा के फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन बाबा बागेश्वर की यात्रा के सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया है। पलवल के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंहता ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में अब दो अतिरिक्त कंपनियां, बम निरोधक दस्ता और जैमर वाहन शामिल किए गए हैं। पहले जहां तीन पुलिस कंपनियां सुरक्षा में लगी थीं, अब 200 और सुरक्षाकर्मी जोड़े गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा मार्गों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि श्रद्धालु और नागरिक सुरक्षित रहें।

Releated Posts

‘सबूत दो या माफी मांगो’: उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी का तीखा पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बोले- आरोपों के समर्थन में प्रमाण दें, अन्यथा सार्वजनिक माफी…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

5% आबादी, लेकिन हर क्षेत्र में मजबूत पहचान: न्यूजीलैंड में भारतीयों का बढ़ता प्रभाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : PM मोदी के दौरे के बीच शिक्षा, कारोबार, राजनीति और संस्कृति में भारतीय समुदाय…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

बांग्लादेश में भारत का गलत नक्शा दिखाने पर सख्त ऐतराज, जम्मू-कश्मीर पर भारतीय राजनयिक ने सुधारी प्रस्तुति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ढाका के सेमिनार में भारतीय उच्चायोग की अधिकारी पूजा झा ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा—…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top