• Home
  • UP
  • सेवा पखवाड़ा-2025: 30 सितम्बर को जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में
Image

सेवा पखवाड़ा-2025: 30 सितम्बर को जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में

अलीगढ़ 27 सितम्बर 2025 : सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर  को ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12), सीनियर वर्ग (स्नातक एवं परास्नातक) और सामान्य वर्ग (किसी भी आयु वर्ग के चित्रकार एवं कला प्रेमी) के प्रतिभागी शामिल होंगे। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में तहसील स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग करेंगे, जबकि सामान्य वर्ग में पंजीकृत कला प्रेमी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों को चार्ट पेपर, कैनवास, आर्ट शीट, रंग, ब्रश, पैन, पेंसिल, पैड सामग्री स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता स्थल पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।  

 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51,000 द्वितीय स्थान को 21,000 तथा तृतीय स्थान को 11,000 की नकद धनराशि एवं फ्रेम किए गए प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।        इच्छुक चित्रकार एवं कला प्रेमी सामान्य वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए 29 सितम्बर की सायं 5 बजे तक सह-नोडल डॉ. विपिन वार्ष्णेय (मो0 नंम्बर 8006285589) से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *