हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025,
लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी घोटाले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच टीम (SIT) को इस मामले की विवेचना का जिम्मा सौंपा गया है। जेल में बंद निकांत से SIT जल्द ही पूछताछ करने वाली है। निकांत पर वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं, और जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, FIR में निकांत के अलावा कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए जा सकते हैं।
जांच के दौरान बिल्डर, ठेकेदार, अफसरों और यहां तक कि जजों से भी निकांत के कथित संबंधों के सुराग मिले हैं। SIT इन सभी कड़ियों को जोड़कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। निकांत से पूछताछ के बाद उसके सहयोगियों और संदिग्ध व्यक्तियों से भी सवाल-जवाब हो सकता है।
यह मामला उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की ओर इशारा कर रहा है। जांच के नतीजे आने के बाद कई बड़े नामों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।

















