• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना: सोते समय युवक को सांप ने 10 बार डसा, मौके पर हुई मौत
Image

मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना: सोते समय युवक को सांप ने 10 बार डसा, मौके पर हुई मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव का 25 वर्षीय युवक अमित उर्फ मिक्की कश्यप सांप के डसने से दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। परिजन जब सुबह उसे जगाने पहुंचे, तो कमरे का दृश्य देख सभी ठिठक गए।

बिस्तर पर बेसुध पड़ा था अमित, नीचे दबा था जहरीला सांप

परिवार के अनुसार, अमित रोज की तरह शनिवार रात मजदूरी कर करीब 10 बजे घर लौटा और थकान की वजह से खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर बेसुध पड़ा है और उसके पास एक सांप कुंडली मारे बैठा है।

परिजनों ने तुरंत शोर मचाया, जिससे ग्रामीण जुट गए। पुलिस और पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा के सपेरे को सूचना दी गई। करीब साढ़े सात बजे सपेरा मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ा गया।

10 बार सांप ने डसा, शरीर पर मिले डसने के निशान

ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर और शरीर पर 10 जगह सांप के डसने के स्पष्ट निशान थे। आशंका है कि सोते समय किसी तरह सांप उसके नीचे दब गया होगा और घबराहट में उसने अमित को कई बार डंस लिया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

परिजनों ने आनन-फानन में अमित को पास के चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अमित शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। चार भाइयों और एक बहन में वह दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों में दहशत, जागरूकता की जरूरत

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में सांपों का निकलना आम बात है, लेकिन इस तरह की घटनाएं बेहद दर्दनाक होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश से जुड़ी जागरूकता और त्वरित इलाज की व्यवस्था बेहद जरूरी है।

Releated Posts

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top