• Home
  • Delhi
  • SSC: 2025 परीक्षा कानया कैलेंडर जारी, सीजीएल परीक्षा स्थगित
Image

SSC: 2025 परीक्षा कानया कैलेंडर जारी, सीजीएल परीक्षा स्थगित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (SSC CGL 2025) को स्थगित कर दिया है। पहले से जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 13 अगस्त से आयोजित की जानी थी, लेकिन अब आयोग ने आधिकारिक रूप से इसे रद्द करते हुए जानकारी दी है कि सीजीएल परीक्षा सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। लाखों अभ्यर्थी इस नई परीक्षा तिथि के इंतजार में हैं।

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी कैलेंडर में न केवल CGL बल्कि CHSL, MTS, CPO, GD और अन्य परीक्षाओं की नई तिथियां भी घोषित की जाएंगी। आयोग का कहना है कि परीक्षाओं के लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी होगा।

आवेदन प्रक्रिया और OTR अनिवार्यता

SSC ने सभी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि बिना OTR नंबर के किसी भी भर्ती में आवेदन करना संभव नहीं होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और आवेदन प्रणाली को सरल बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

क्यों स्थगित हुई परीक्षा?

सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में छात्रों ने आयोग से SSC CGL परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी में भ्रष्टाचार की आशंका है। छात्रों की मांग थी कि पहले परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी किसी नई कंपनी को दी जाए और उसके बाद ही परीक्षा कराई जाए। इसी कारण आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया।

आगे की तैयारी

SSC ने बताया कि CGL परीक्षा के लिए पहले ही आवेदन स्वीकार किए जा चुके हैं। अब सितंबर के प्रथम सप्ताह से परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप भी जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Releated Posts

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

दिल्ली-NCR में आज से महंगी CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू; नोएडा-गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो, LNG की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक

29 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे 45 नेता, युवाओं के मुद्दों, चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति

यूपी-पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन, संगठनात्मक तैयारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *