• Home
  • अलीगढ
  • ऑपरेशन ‘कर्तव्यनिष्ठा’ के तहत अलीगढ़ के 7 उपनिरीक्षकों को एसएसपी ने किया सम्मानित
Image

ऑपरेशन ‘कर्तव्यनिष्ठा’ के तहत अलीगढ़ के 7 उपनिरीक्षकों को एसएसपी ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,5 जुलाई 2025

अलीगढ़: पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु एसएसपी अलीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘कर्तव्यनिष्ठा’ के अंतर्गत जिले के 07 उपनिरीक्षकों को विशेष सम्मानित किया गया। इनमें दो महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। इन सभी को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर नकद धनराशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी अलीगढ़ ने इन अधिकारियों को तीन दिवस की रिवॉर्ड लीव भी प्रदान की, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके।

सम्मानित किए गए उपनिरीक्षकों के नाम एवं पुरस्कार इस प्रकार हैं:

  1. उपनिरीक्षक सुदीप कुमार (थाना खैर) – ₹3000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  2. उपनिरीक्षक जगदीश कुमार (थाना खैर) – ₹2000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  3. उपनिरीक्षक मनीष कुमार (थाना टप्पल) – ₹1000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  4. उपनिरीक्षक अजय कुमार (थाना टप्पल) – ₹1000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  5. उपनिरीक्षक दयाशंकर (थाना गभाना) – ₹1000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  6. महिला उपनिरीक्षक निशा उज्जवल (थाना टप्पल) – ₹3000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र
  7. महिला उपनिरीक्षक विशाखा रानी (थाना रोरावर) – ₹3000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र

एसएसपी अलीगढ़ ने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम पुलिसकर्मियों में न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि विभागीय जिम्मेदारियों को और अधिक ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को इसी तरह से सम्मानित किया जाएगा।

Releated Posts

अलीगढ़ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम,श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा संपन्न

6–7 हजार श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में भव्य निशान यात्रा संपन्न अलीगढ़। शहर में रविवार को आस्था, श्रद्धा…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

संभल की महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एटीएस ने हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच

संभल/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी का एक गंभीर मामला सामने…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top