• Home
  • अलीगढ
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू,देखें कब क्या होगा ?
Image

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू,देखें कब क्या होगा ?

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू: 14 अगस्त से बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वेक्षण, 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025 /लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों का शंखनाद हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत 14 अगस्त 2025 से होगी, जिसमें बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। इसी दिन से आम नागरिक मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा और किसी भी दशा में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:

  • 18 जुलाई से 13 अगस्त: बीएलओ व पर्यवेक्षकों का क्षेत्र निर्धारण, नामावलियों की छपाई।
  • 14 अगस्त से 29 सितंबर: बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण व रिपोर्ट तैयार करना।
  • 14 अगस्त से 22 सितंबर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि।
  • 22 से 29 सितंबर: ऑनलाइन आवेदनों की जांच।
  • 30 सितंबर से 6 अक्तूबर: संशोधन व विलोपन की रिपोर्ट जमा।
  • 7 से 24 अक्तूबर: नामावलियों का कंप्यूटरीकरण।
  • 25 नवंबर से 4 दिसंबर: मतदान स्थलों की मैपिंग, सूची की प्रतियां तैयार करना।
  • 5 दिसंबर: अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
  • 6 से 12 दिसंबर: निरीक्षण, दावे व आपत्तियों की प्राप्ति।
  • 13 से 19 दिसंबर: दावों व आपत्तियों का निस्तारण।
  • 20 से 23 दिसंबर: हस्तलिखित रिपोर्टों की जमा।
  • 24 दिसंबर से 8 जनवरी: पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण।
  • 9 से 14 जनवरी: मतदाता क्रमांक निर्धारण, मैपिंग व सूची की प्रतियां।
  • 15 जनवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

युवाओं के लिए खास अवसर:

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां भी इस सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित अवधि में दावा प्रस्तुत करना होगा।

चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी नामावली पुनरीक्षण कार्य में लगे कार्यालय खुले रहेंगे। स्टेशनरी, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों का वितरण समय से किया जाएगा, ताकि किसी भी चरण में देरी न हो।

यह कार्यक्रम त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की पारदर्शिता और समावेशिता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिसमें हर योग्य नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का अवसर मिलेगा।

Releated Posts

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *