• Home
  • अलीगढ
  • कैरियर गाइडेंस मेले में छात्रों को मिला भविष्य संवारने का अवसर
Image

कैरियर गाइडेंस मेले में छात्रों को मिला भविष्य संवारने का अवसर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 दिसंबर 2025 — राजकीय हाईस्कूल जवार, इगलास में सोमवार को कैरियर गाइडेंस मेले का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपनिरीक्षक थाना इगलास रूचि तौमर ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। समारोह की शुरुआत कु. नंदनी और प्रिया द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना व स्वागत गीत से हुई, जिसने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।

मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए समझाया कि सही करियर का चयन योग्यता, कौशल व रुचि के आधार पर ही किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने, मेहनत के साथ आगे बढ़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्रीमती मेधा मित्तल ने सुचारू रूप से किया।

इस अवसर पर शिक्षा समिति सदस्य एडवोकेट गुलाब सिंह, विज्ञान फाउंडेशन सदस्य श्रीमती सुनीता, आंगनवाड़ी सदस्य श्रीमती लक्ष्मी, जूनियर हाईस्कूल के उप प्रधानाध्यापक संजय सिंह, कांस्टेबल मिथुन कुमार, सहायक महिला कांस्टेबल, प्रधानाचार्य श्रीमती मनोरमा ठाकुर, सहायक अध्यापक श्रीमती विमलेश, श्रीमती रीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था, जिसमें मेले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top