• Home
  • Delhi
  • पीएम की मां को अपशब्द पर तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग
Image

पीएम की मां को अपशब्द पर तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के मुद्दे पर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि “मां तो मां होती है। किसी को भी मां, बहन और बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस मंच से यह विवादित टिप्पणी की गई, वहां न तो वे थे और न ही राहुल गांधी मौजूद थे। तेजस्वी ने मांग की कि सरकार गाली देने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि अपशब्द बोलने वाला व्यक्ति इंडिया गठबंधन से जुड़ा नहीं है। उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची विवाद से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश रच रही है। सत्ता में रहते हुए भी भाजपा नेताओं द्वारा बिहार बंद कराना जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।

इसके साथ ही तेजस्वी ने भाजपा नेताओं पर महिलाओं के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने भी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस विवाद ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

Releated Posts

IIT छात्रों की आत्महत्या पर सरकार सख्त, 15 दिन में रिपोर्ट देगी जांच समिति

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में लगातार सामने आ रही छात्र आत्महत्या की घटनाओं ने…

ByByHindustan Mirror News Jan 23, 2026

देशभर में मनाई जा रही बसंत पंचमी, जानें मां सरस्वती की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Saraswati Puja 2026:देशभर में आज बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा…

ByByHindustan Mirror News Jan 23, 2026

दिल्ली से पहाड़ों तक बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से ठिठुरी सुबहदेश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक…

ByByHindustan Mirror News Jan 23, 2026

अगर हमास ने हथियार नहीं छोड़े और अपने वादों को पूरा नहीं किया तो उसका अंत तय है-ट्रंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान…

ByByHindustan Mirror News Jan 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top