• Home
  • Delhi
  • थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी: छात्रों-शिक्षकों को बनाया बंधक, हमलावर गिरफ्तार
Image

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी: छात्रों-शिक्षकों को बनाया बंधक, हमलावर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

सोंगखला के हाट याई जिले की घटना से मचा हड़कंप

थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हाट याई इलाके में स्थित पातोंग प्रथान खीरी विट स्कूल में एक हथियारबंद युवक ने घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना उस समय हुई जब स्कूल में छुट्टी होने वाली थी और छात्र-छात्राएं घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान 18 वर्षीय हमलावर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और शिक्षकों व छात्रों को बंधक बना लिया। अचानक हुई फायरिंग से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे इमारत के अंदर फंस गए।

प्रतीकत्मक तस्वीर

चश्मदीदों का बयान: प्रधानाध्यापक को मारी गोली

हमले में घायल एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि हमलावर ने सबसे पहले प्रधानाध्यापक को गोली मारी। उसने कहा, “गोली मेरे पेट को छूकर निकल गई, लेकिन मैं बच गया। स्कूल निदेशक को गोली लगी है। इमारत के अंदर अभी भी कुछ बच्चे बंधक बने हुए थे।” प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर के पास M4 सबमशीन गन थी, जिससे उसने कई राउंड फायर किए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही हाट याई पुलिस ने विशेष टीम को मौके पर भेजा और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए। कई घंटों तक चली बातचीत और तनावपूर्ण हालात के बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। इस घटना में बच्चों समेत कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Releated Posts

दिल्ली में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, सूर्या के सामने बड़े फैसले की चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: IND vs NAM: 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबलाटी20 वर्ल्ड कप 2026…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

रूस की जगह अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर जोर, सरकार ने रिफाइनरियों को दिए संकेत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई ट्रेड डील के बाद रणनीति में बदलावभारत सरकार ने अपनी सरकारी तेल रिफाइनर कंपनियों…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

लोकसभा में राहुल गांधी का हमला: ‘अमेरिका से व्यापार समझौते में सरकार ने देश बेच दिया’

व्यापार समझौते और डेटा सुरक्षा पर उठाए सवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

एपस्टीन फाइल पर घमासान: राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संसद में नाम आने पर दी सफाईकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस सांसद राहुल…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top