• Home
  • बिहार
  • पटना में थार का कहर: एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Image

पटना में थार का कहर: एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पटना। सोमवार देर शाम बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक गांव में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने सड़क किनारे मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों में काव्या कुमारी (5), साईरा कुमारी (2) और उनकी कज़न खुशी शामिल हैं। इनके साथ ही चचेरी नानी सुधा देवी (38) की भी मौत हो गई। वहीं घायल ज्योति (28) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चियां अपनी नानी के घर आई हुई थीं और घर में शौचालय न होने के कारण सभी बाहर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और आगजनी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि पीड़ित परिवार को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली थी—न तो घर, न ही शौचालय। मजबूरी में परिवार की महिलाएं और बच्चियां खुले में शौच जाती थीं, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर एसडीएम चंदन कुमार और एएसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन का बोनट बरामद किया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर है।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *