• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नाले में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Image

अलीगढ़: नाले में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़, 21 जुलाई 2025 — थाना गोंडा क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन से लापता युवक विष्णु (28 वर्ष) का शव गांव के ही नाले में पड़ा मिला। विष्णु मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और शुक्रवार को किसी निजी कार्य के लिए घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया।

रविवार शाम करीब 6 बजे उसका शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि विष्णु की हत्या कर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 12-5-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एनएएमएस यूपी सेल का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top